जालौन मे नगर मे नही चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान–विधायक गौरीशंकर*

Blog

बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों के रोष को देखते हुए सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा व्यारियों के बीच पहंुचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलेगा और व्यापारियों से जुर्माना भी नहीं वसूला जाएगा।

नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा लगातार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नालियों के ऊपर से कच्चे पक्के सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। यदि कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उससे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बाजार में चलाए जा रहे इस अभियान से व्यापारियों में रोष है। इसी को लेकर शुक्रवार की दोपहर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व्यापारियों के बीच पहुंचे। नगर के ज्वालागंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पर व्यापारियों और सदर विधायक के बीच वार्ता हुई। जिसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण और जुर्माने को लेकर अपनी बात रखी। जिस पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्यशैली को जनविरोधी बताते हुए कहा कि गुरूवार को इस समस्या को लेकर वह डीएम से मिले थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने वार्ता भी हुई। उन्होंने बताया कि अब नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। बारिश के पूर्व नालियों की सफाई की जाएगी। जिसमें सहयोग कीजिए। नगर में नगर पालिका की टीम द्वारा जो जुर्माना वसूला जा रहा है, वह भी बंद करा दिया गया है। अब व्यापारियों पर कोई जुर्माना नहीं थोपा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को बाजारबंदी के दिन मेडिकल स्टोर, चाय-नाश्ते की दुकानें, ढाबा, दूध आदि जरूरत के सामान की दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अन्य व्यापारी बंदी का सहयोग करते हुए अपनी दुकानें बंद रखें। सदर विधायक के इस आश्वासन को व्यापारियों ने स्वागत किया और उन्होंने राहत की सांस ली है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, व्यापार मडल अध्यक्ष श्याजी गुप्ता, रामजी अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अनुराग बहरे, विष्णु अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रामू गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *