नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा तस्करो से 01 किलो ग्राम एमडी मय 01 हुंडई कार के जप्त किया ।
घटना दिनांक 14.05.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि रशीद पठान को मुखबिर से सुचना मिली की मंदसौर से तरफ एक सफेद रंग की हुंडई कार जिसका रजि. न. MP 09 BH 0822 मे तस्कर अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर डीगावं, कचनारा होते हुए सुवासरा से फोरलाईन होकर इंदौर तरफ जाने वाले है । यदि शीघ्र ही डिगावं कचनारा रोड के बीच नाकाबन्दी की जावे तो तस्कर को अवैध एमडी सहित पकड़ा जा सकता हैं । मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर डीगावं कचनारा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद डीगावं तरफ से सफेद रंग की कार आई जिसको गठित टीम द्वारा रोककर पकडा । कार चेक करते 01 किलो ग्राम एमडी मिला, अवैध मादक पदार्थ एमडी जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपीयो के विरुद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 178/26 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार तीन आरोपी शोभित कांटे पिता प्रमोद निवासी गंगवाल बस स्टेण्ड के पास छत्रीपुरा, इंदौर व विश्वास राठौर पिता अशोक निवासी गंगवाल बस स्टेण्ड के पास छत्रीपुरा, इंदौर एवं दिपेन्द्र चोहान पिता शैलेन्द्र निवासी नेहरु नगर, राऊ, इंदौर तथा जप्तशुदा माल अवैध मादक पदार्थ 01 किलो ग्राम एम़डी किमती करीब 2000000/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक सफेद रंग की हुंडई कार किमती 1000000/- रुपये। सराहनिय कार्य थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि रशीद पठान , आर 311 महेन्द्रसिंह, आर 310 विक्रम सिंह, आर 349 राजीव सिंह, आर 13 विजयपाल सिंह, आर 486 लाखन सिंह, आर 399 ईश्वर गेहलोद, आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा ।
