विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार
सनत कुमार बुधौलिया
उरई। जनपद के 33 ग्रामीण तथा 07 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया, जिनमें 52 चिकित्सको तथा 144 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चिकित्सीय कार्य किया गया। 785 पुरूषो तथा 540 महिलाओं तथा 120 बच्चों सहित 1445 रोगियों का परीक्षण किया गया, तथा 40 आयुष्मान कार्ड बनाये गये तथा 38 रोगियों का मलेरिया कार्ड द्वारा जांच तथा 12 हेपेटाइटिस की जांच की गयी 35 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण किया गया 59 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया 05 रोगियों को उपचार हेतु उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया। 94 बुखार के रोगी 229 लीवर सम्बन्धी समस्याओं के 138 श्वसन सम्बन्धी समस्याओं 122 डायबिटीज के रोगी सबसे अधिक 275 त्वचा सम्बन्धी रोगों के 08 रोगी खून की कमी के तथा 63 उच्च रक्तचाप के के रोगी देखें तथा उनको उपचार प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह द्वारा अपराह्न 12:30 बजे पीएचसी आटा में आयोजित मुख्यमन्त्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया डॉ० अशोक कुमार फार्मासिस्ट और एल टी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला निरीक्षण के समय तक 18 रोगियों का परीक्षण किया गया था और उनको निशुल्क दवा उपलब्ध करायी गई थी 06 मरीजों की हीमोग्लोबिन और 07 सुगर की जांच गयी थी साफ़ सफाई की व्यवस्था बेहतर करने और ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार प्रसार कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
