निरंतर अनुपस्थिती पर सचिव सुरेश पांडे निलंबित

Blog

 

 मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-– जनपद पंचायत मंदसौर की ग्राम पंचायत साबाखेड़ा के सचिव सुरेश पांडे को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं जनपद पंचायत की बैठक में लापरवाही करने के कारण जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन द्वारा निलंबित किया गया है। ज्ञात हो की सचिव सुरेश पांडे का नाता विवादों से रहा है। पूर्व मे भी लालघाटी पंचायत में भी जहां विवाद का कारण बने थे। वही साबाखेड़ा में भी बिना सूचना के पंचायत एवं जनपद की बैठक में गायब रहते हैं। जिस पर जनपद पंचायत मंदसौर के सीईओ धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट पर जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन ने निलंबित किया है। शासन द्वारा सुरेश पांडे का ट्रांसफर लालघाटी पंचायत में हुआ था, लेकिन उन्होंने जुगाड़ कर अतिरिक्त पंचायत साबाखेड़ा का चार्ज लेकर लालघाटी आना बंद कर दिया। और अब साबाखेड़ा में भी मनमानी करने लग गए जिस पर उन्हें निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *