अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा जनपद के प्रतिष्ठित वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (अनुराग नर्सिंग होम) एवं डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव की सुपुत्री अनुष्का श्रीवास्तव,जो सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में 94.8 % अंक प्राप्त कर विद्यालय,परिवार एवं पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
अनुष्का की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके नाना जी दिनेश चंद्र खरे पूर्व ओएसडी जिलाधिकारी बांदा एवं मामा डॉ0 प्रसुन श्रीवास्तव ने ह्रदय से उसकी सफलता पर आभार व्यक्त किया हैं उनकी मेहनत,अनुशासन और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अनुष्का की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, परिवारजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने भी अनुष्का को बधाई देते हुए उनकी सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अनुष्का की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि बांदा जनपद के विद्यार्थियों के लिए भी एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।
