थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिसिंग का हुनर सिखाया*

Blog

 

के के श्रीवास्तव क्राइम रिपोर्टर

 

 

एट/जालौन। थाना एट में तैनात थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पुलिसिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त आरक्षियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा अपराध नियंत्रण के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षु आरक्षियों की रात्रि गणना लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए औऱ

थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि एक पुलिसकर्मी का व्यवहार ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होता है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें थाना संचालन, बीट व्यवस्था, फरियादियों की समस्याएं सुनने एवं त्वरित कार्रवाई करने के बारे में विस्तार से समझाया और रजिस्टर इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा की प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने के गुर भी सिखाए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में बेहतर पुलिसिंग करने का संकल्प लिया। थाना परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *