सोमनाथ स्वाभिमान पर्व*  *- अटूट आस्था के 1000 वर्ष का भव्य आयोजन 11 मई को

Blog

 

*शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

मोहला।      छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा को समर्पित भव्य आयोजन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व — अटूट आस्था के 1000 वर्ष का आयोजन सोमवार, 11 मई 2026 को किया जाएगा।

कार्यक्रम बिहरीकला एनीकट में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा उसके पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास के प्रति जन-जागरण एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना है। कार्यक्रम में प्रेरणात्मक प्रस्तुतियों के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए धार्मिक शिवालय दर्शन, सोमनाथ विरासत प्रदर्शनी तथा विशिष्ट अतिथियों के संबोधन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस आयोजन का संचालन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *