बस्तर पुलिस द्वारा लगातार चोरी के वारदात को सुलझाने में मिली कामयाबी

Blog

 

 शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ

बस्तर।    श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में अवैध चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ।प्रार्थी कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बेडागुडा सडकपारा राजूर तोकापाल थाना परपा जिला बस्तर छ०ग० ने दिनांक 04.10.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा दुकान के छत को कांटकर दुकान में रखे समान सिगरेट पैकेट एवं नगदी रकम को चोरी किया गया है कि रिपोर्ट कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के पुलिस अधीक्षक श्री शलम कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में सायबर सेल की मदद से टीम गठित कर मामले के अज्ञात आरोपी के पतासाजी पर रवाना किया गया, विवेचना दौरान आरोपी का पिथौरा में होने की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा पहुंचकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर उस ने बताया कि दिनांक 03.10.2025 को रायपुर से जगदलपुर आकर रात्रि लगभग 02:00 बजे तोकापाल स्थित किराना दुकान के छतके टीना शेड को वायर कटर से कांटकर दुकान में घुस कर गल्ले से नगद लगभग 3,500/- रू० एवं गोल्ड फ्लैग प्रीमियम छोटी गोल्ड का 05 पुडा गोल्ड फ्लैग एक्सल सिगरेट 03 पुडा, गोल्ड फ्लैग 10 पुडा एंडीमेंट सिगरेट की चोरी की , कुछ दिन बाद दिनांक 15.10.2025 एवं 28.10.2025 को रायपुर से दोबारा बस्तर आकर बस्तर मेन चौक में किराना दुकान में रात्रि को दुकान की शेड को कांटकर अंदर प्रवेश कर क्रमश: 20 पुडा एडवांस सिगरेट, और अन्य सिगरेट, नगद 7000/-रू० एवं सिगरेट 18 से 19 पुडा, 70 पैकेट गुटखा, गल्ला में रखा 7000/-रू० चोरी कर रेल्वे स्टेशन रायपुर में रेल्वे ट्रेन में घुम-घुमकर यात्रीयों को बिक्री करना एवं कुछ सिगरेट गुटखा व 75000 /- नगद को राजिम वाले किराए के मकान में रखना,बिकी किये हुये समान के पैसे में से 9000/-रू० का हायर कंपनी का एलईडी टी०वी०, तथा फिलिप्स कंपनी का साउण्ड बाक्स 3,000/-रू० में ख़रीदना तथा अपने बहन के नाम पर हीरो कंपनी का स्कुटी 15,000 /- रू में खरीदना स्वीकार किया, आरोपी की निशानदेही पर उक्त सम्पत्ति को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी-

निरीक्षक – सुरेश जागड़े , गौरव तिवारी, मो.तारिक हरीश

उप० निरी० अमित सिदार, प्रेम पानी ग्राही, अरुण सिन्हा

सहायक उपनिरीक्षक – अजीत सिंह

प्र०आर० -सुधीर मिश्रा , भूपेंद्र नेताम

आर०-गोबरू कश्यप ,भुवन लाल शार्दुल, धर्मेद्र सिंह ठाकुर, गौतम सिंह, सोनू गौतम, प्रदीप यादव , कृष्ण कुमार नेताम, सामदेव कश्यप , अस्तुराम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *