किड्जी इंदिरा नगर में विद्यारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

– इंदिरा नगर बाँदा स्थित किड्जी स्कूल में आज ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से किया गया। इस विशेष अवसर पर शिक्षा सत्र की शुरुआत पूर्व सैनिकों के पावन आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बच्चों को अपना स्नेह और मार्गदर्शन देने के लिए कई प्रतिष्ठित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डी. एस. तिवारी सर, सीताराम सर, रामनरेश सर, विजय कुमार सर, राजेंद्र स्वदेश सर, ज्ञानेन्द्र कुमार सर, शिवभजन सिंह सर और द्वारिका सर शामिल थे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय की शिक्षिकाओं—वैष्णवी मैम, मधुलिका मैम, किरन मैम, सुमन मैम, प्रियंका मैम, प्राजुल मैम और तृप्ति मैम—ने पूर्व सैनिकों का तिलक लगाकर भावभीनी स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सौरभ चन्द्र गुप्ता और प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी गुप्ता ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *