विदाई समारोह का आयोजन

Blog

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

जनपद न्यायालय, बांदा में कार्यरत श्री रशीद बेग दफ्तरी के सेवा निवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कॉन्फ्रेंस हाल में संपन्न हुआ, जिसका संचालन श्री मुन्नीलाल वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं में श्री मनोज जैन एवं श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी ने श्री रशीद बेग के दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डॉ. विकास श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज तथा श्री छोटेलाल, प्रभारी अधिकारी नजारत/जज द्वारा भी अपने उद्बोधन में श्री रशीद बेग के सरल स्वभाव एवं कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई।
पूर्व सचिव श्री रोआब आलम ने श्री रशीद बेग को माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के अंत में माननीय जिला जज श्रीमती अल्पना शर्मा ने अपने संबोधन में श्री रशीद बेग के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात सभी देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया तथा उनके सुखमय एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
समस्त उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री रशीद बेग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *