अंकिता शर्मा होंगी राजनांदगांव की नई एसपी

Blog

 

शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ

राजनांदगांव।
राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस सूची में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा को पदस्थ किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, अंकिता शर्मा अपने सख्त प्रशासनिक रवैये और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सक्ती जिले में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर कई सराहनीय पहल की थीं।
जारी आदेश के मुताबिक रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले की एसपी, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले का पुलिस अधीक्षक और पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का कप्तान बनाया गया है।
राजनांदगांव में अंकिता शर्मा की पदस्थापना को लेकर पुलिस विभाग और आम नागरिकों में उत्सुकता देखी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पुलिसिंग में नई ऊर्जा का संचार होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *