सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।
बांदा। महावीर चौक जैन मंदिर में सूर्य मंत्र से हुई प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा, चांदी के विमान में विराजमान भगवान आदिनाथ की शोभा यात्रा बना आकर्षण
बांदा। महावीर चौक (झंडा चौराहा) स्थित श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार सुबह भगवान ऋषभनाथ का मोक्ष कल्याणक अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रातः 6:30 बजे हुए विधान, हवन और विश्व शांति महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आचार्य श्री 108 दयासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में सूर्य मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमाओं का प्रतिष्ठा विधान सम्पन्न किया गया। प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन और सोनू जैन ने हवन कर विश्व शांति की कामना की। समाज के इंद्रों और पुजारियों ने महायज्ञ को पूर्णता प्रदान की।
चांदी के विमान में विराजमान भगवान आदिनाथ की दिव्य शोभायात्रा
मोक्ष कल्याणक समारोह का सबसे आकर्षक दृश्य भगवान आदिनाथ को चांदी के विमान में विराजमान कर रथ के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। शहर के प्रमुख मार्गों पर यह शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बनी।
सौधर्म, कुबेर, ईशान, महेंद्र, सनत सहित कई इंद्र-नायकों ने पारंपरिक वेशभूषा में नगर भ्रमण किया। महिलाओं के पीले परिधान, पुरुषों के श्वेत वस्त्र और बच्चों की पारंपरिक पोशाक ने शोभायात्रा की सुंदरता बढ़ाई।
हाथी-घोड़ों और अलंकृत बग्घियों से सजी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती के साथ स्वागत किया गया।
मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी समाज की भागीदारी से सफल हुआ आयोजन
मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर क्षेत्र समिति और तारण तरण दिगंबर जैन कमेटी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
अध्यक्ष सनत जैन, महामंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष राजा जैन और प्रबंधक संदेश जैन सहित समाज के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
इंद्रों की विशेष भूमिका
सौधर्म इंद्र: मनोज जैन – मंजरी जैन
कुबेर इंद्र: प्रमोद जैन – सुनीता जैन
ध्वजारोहणकर्ता: सनत कुमार जैन
महायज्ञ नायक: आशीष जैन – जूली जैन
यज्ञनायक: सुधेश कुमार जैन – अरुणा जैन (अतर्रा)
ईशान इंद्र: राजीव जैन – ऊषा जैन
सनत इंद्र: अंकित जैन – नेहा जैन
राजा श्रेयांश: प्रकाशचंद्र जैन – सुषमा जैन
महेंद्र इंद्र: अर्पित जैन – मिनी जैन
राजा सौम्य: राकेश जैन – जूली जैन
ब्रह्म इंद्र: ज्ञानचंद्र जैन – सुषमा जैन
ब्रह्मोत्तर इंद्र: शैलेन्द्र जैन – अनीता जैन
लांतव इंद्र: अंकित जैन – सोनम जैन
कांपिल्य इंद्र: शिवनारायण गुप्ता
सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में तारण तरण और दिगंबर जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग में तरण तरण दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन योगेश जैन ओर समाज कि खवरो को प्रमुखता से कवरेज करने के लिए मीडिया प्रभारी दिलीप जैन को सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में प्रकाश जैन, योगेश जैन, मुकेश जैन, सुबोध जैन, नरेन्द्र जैन, सतीश जैन, सुनील जैन, राहुल जैन, रितेश जैन, सौरभ जैन सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
महिला वर्ग में सीमा जैन, पुनम जैन, सेली जैन, समीक्षा जैन, रश्मि जैन, मीनू जैन, संगीता जैन, दिव्या जैन, शीतल जैन, सरिता जैन, साधना जैन, आशा जैन, नीता जैन प्रीति ,निशि अनिता जैन्आदि ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
शोभा यात्रा मे सदर बिधायक प्रकाश दि्वेदी, माहिला आयोग कि सदस्य प्रभा गुप्ता,रजत सेठ,मनीष गुप्ता, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज,संतन ओमर, अमित सेठ भोलू, प्रमोद जैन
भक्ति व उल्लास से सराबोर रहा पूरा क्षेत्र
शोभायात्रा के दौरान भजन, संगीत, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भगवान आदिनाथ की चांदी के विमान पर निकली शोभायात्रा पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही और श्रद्धालुओं ने मार्ग भर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
