सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
लखनऊ – संगीत भवन एकेडमी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “जहां जहां राधे, वहां जायेंगे मुरारी….”, “जय जय शिव शंकर, मूड है भयंकर…” गीतों पर गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने फूलों की होली खेली। “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…” “होली खेलत गिरधारी…” के साथ हनुमान चालीसा से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। संगीत भवन एकेडमी के कलाकारों अथर्व मिश्रा, शुभ मिश्रा, सानवी, सोम्या, मिहिका, आद्रिका, अव्युक्ता, आस्था, नूपुर, सुमन, नीलिमा, आश्वी, वान्या, भूमी, परी, परिनिधी, उदयन, सोहम मिश्रा के साथ विवेक खण्ड के शौर्य, त्रिशा, कृतिका, श्रेय, मेघा, मिशिका आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुकेश कुमार ने तलत अजीज की ग़ज़ल तथा मीरा श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला।
समिति के अध्यक्ष इं वी के मिश्रा व सचिव रूप कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओ. पी. श्रीवास्तव ने बोलते हुए कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है तथा सभी धर्मों के पर्व मनाए जाते हैं। होली सनातनियों का प्रमुख पर्व है जिसमें सभी लोग मनाते हैं। जहां एक ओर पश्चिम एशिया में युद्ध की विभीषिका व्याप्त है वहीं भारतीय निश्चिंत होकर होली की मस्ती में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम सबने होली, भारतीय नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र व राम नवमी को धूमधाम से मनाया है जिसकी सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मंच संचालन सुब्रत राय व कार्यक्रम संचालन सफलतापूर्वक शुभ्रा मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव व अमित टण्डन, पार्षद संजय सिंह राठौड़, राम कृष्ण यादव, के. के. जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय, शैलेन्द्र राय, प्रवीन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ इं. वी. के. मिश्रा, ए. के. खण्डेलवाल, आलोक मिश्रा, राजेश कुमार अधौलिया व बाल गोविन्द पालीवाल, रूप कुमार शर्मा, हरीश चंद्र गुप्ता, सतीश कुमार सेठ, विनोद कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार मुद्गल, एस. के. श्रीवास्तव, डॉ जे. पी. मिश्रा, के. आर. गुप्ता, प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, बी. डी. भट्ट, मुकेश कुमार तथा महिला शक्ति में रेखा शर्मा, सरिता अग्रवाल, मीरा श्रीवास्तव, सुनीता खण्डेलवाल, बुला सुब्रत रॉय सहित स्थानीय पुरुष, महिलाएं व बच्चे
उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी आगंतुकों ने सुरुचिपूर्ण भोजन का लुत्फ़ उठाया।
