अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i शहर के राजघाट रोड खुटला रहुनिया स्थित नागा बाबा आश्रम पंचानन महादेव मंदिर में स्थापित मां बगलामुखी जी की कृपा से दिनांक 19 मार्च से प्रारंभ हो रही नव संवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर विश्व कल्याण एवं विश्व बंधुत्व एवं सर्वे भवंतु सुखना सर्वे संतु निरामया की कामनाओं को लेकर दुर्गा सप्तशती पाठ जाप एवं प्रतिदिन मां बगलामुखी का यज्ञशाला में हवन कार्यक्रम प्रतिवर्ष संपन्न होता रहा है इस वर्ष भी उक्त समस्त कार्यक्रम सनातनी परंपराओं के अनुसार यज्ञ आचार्य पंडित पुरुषोत्तम त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में बड़े विधि विधान से पूरे होते हैं नागा बाबा आश्रम के महंत श्री ओम चेतन ब्रह्मचारी जी ने बताया की मां बगलामुखी की शक्तिपीठ मध्य प्रदेश के जनपद दतिया में स्थित है माता रानी की ही अनुकंपा एवं कृपा से राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर में बरसों से रिक्त देवालय में माता पीतांबरा जी वर्ष 2011 में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई और समय-समय सभी के तन मन धन के सहयोग से पीतांबरा पीठ सौभायमान है इस नवरात्र के अवसर पर एक अवसर यह भी है कि आश्रम के बड़े महंत श्री श्री श्री 1008 श्री शिवानंद सरस्वती जी महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने से दिनांक 7 मार्च 2026 को उनकी अंतिम संस्कार करते हुए समाधि का कार्य संपन्न हुआ था बड़े महाराज जी की षोडशी दिनांक 22 मार्च 2026 को पीतांबरा पीठ से संपन्न होनी है इस अवसर पर सभी सनातनी भाइयों बहनों को होने वाले संत समागम के दर्शन मेला हेतु आश्रम पधारने की अपील की जाती है आश्रम के महंत श्री ओम चेतन ब्रह्मचारी जी ने बताया की आश्रम की सनातनी परंपराओं के अनुसार यज्ञशाला के कार्यक्रम में पूजन पाठ जप आदि कार्य हेतु यजमान के रूप में सम्मिलित होने हेतु भक्तों का स्वागत है प्रतिवर्ष नवरात्रि में 9 दिन कन्या भोज होता है तथा इस कन्या भोज में आश्रम के भक्तों द्वारा प्रतिदिन कन्याओं का पूजन करते हुए हलवा का प्रसाद पवाया जाता है प्रतिवर्ष कन्या भोज की व्यवस्था में श्री महमूद हुसैन उर्फ बिल्ला भैया करते चले आ रहे हैं यही बांदा की कौमी एकता का सुंदर उदाहरण है श्री ओम चेतन ब्रह्मचारी जी ने बताया कि मां पीतांबरा 10 महाविद्याओं की अधिष्ठात्री देवी है मां बहुत दयालु हैं मां की कृपा से असंभव से असंभव कार्य भी सुगम हो जाते हैं श्रद्धा और विश्वास अवश्य मन में होना चाहिए श्रद्धा और विश्वास ही फलदायक होता है सभी श्रद्धा भाव से पीतांबरा पीठ के नवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रमों में अपनी पुण्य आहुति दें एवं अपने जीवन को सार्थक एवं सफल बनाए
