यात्री का खोया हुआ मोबाइल को जीआरपी बाँदा पुलिस द्वारा तलास कर किया गया सुपुर्द 

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा i   अपर पुलिस महानिदेशक महोदय रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे अनु0 झांसी के निर्देशन में एंव श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय रेलवे अनु0 झांसी के कुशल नेतृत्व में मोबाइल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में दिनाँक 17.03.26 को यात्री जशनप्रीत पुत्र खेताराम निवासी नन्दगढ थाना चुनीर जिला मानसा राज्य पंजाब वनारस से यात्रा कर बांदा आये थे तभी यात्री का मोबाइल फोन एन्ड्राएड सैमसंग रेलवे स्टेशन बांदा पर गिर गया था जिसकी सूचना यात्री द्वारा आज दिनांक 18.03.26 को थाना जीआऱपी बांदा मे दी गयी प्राप्त सूचना के आधार पर मुझ थानाध्यक्ष शिवबाबू थाना जीआरपी बाँदा द्वारा कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर यात्री जशनप्रीत उपरोक्त के मोबाइल की तलाश हेतु हिदायत कर रवाना किया गया । थाना जीआरपी बाँदा पुलिस टीम  के अथक प्रयासों से आज दिनाँक 18.02.2026 मात्र 02 घण्टे के अन्दर यात्री जशनप्रीत उपरोक्त का मोबाइल Shops किया गया । मोबाइल बरामद होने पर यात्री जशनप्रीत  का   खोया हुआ मोबाइल सही सलामत चालू हालत में पहचान सुनिश्चित कर सुपुर्द किया गया । यात्री जशनप्रीत उपरोक्त द्वारा जीआरपी पुलिस बाँदा के इस कार्य की सराहना व भूरि – भूरि प्रशंसा कर अभार प्रकट किया गया ।

बरामदगी टीमः-
1.थानाध्यक्ष श्री शिवबाबू थानाध्यक्ष
2.हे0का0 वीर सिंह थाना जीआरपी बांदा
3.हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह अनुभाग झाँसी ।
4.का0 प्रारूप कुमार
5.का0 दीपनारायण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *