ग्राम थरथुवा में जल अर्पण 2026 कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण का दिलाया संकल्प-

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
बांदा–बबेरू विकास खण्ड के ग्राम पंचायत थरथुवा में बुधवार को जल अर्पण 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम थरथुवा में निर्मित 200 किलोलिटर क्षमता वाले अवर जलाशय परिसर में किया गया, जिसमें जल निगम (ग्रामीण) बांदा के सहायक अभियंता तेजस बुधौलिया ,जूनियर इंजीनियर रितेश चौरसिया, ग्राम प्रधान कौशल किशोर, ग्राम पंचायत की जल सखी चुनकी देवी , धनवती देवी,नीलू देवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वाराअतिथियों क माल्यार्पण कार्यक्रम से की गयी। इसके उपरांत सहायक अभियंता तेजस बुधौलिया एवं जूनियर इंजीनियर रितेश चौरसिया ने अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना तथा जल निगम द्वारा कराए गए रेट्रोफिटिंग कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भू-जल को शुद्ध कर क्लोरीन युक्त पेयजल के रूप में ग्रामीणों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने ग्रामीणों को टोटी के माध्यम
से ही पेयजल उपयोग करने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जूनियर इंजीनियर ने बताया कि ग्राम के सभी 162 घरों में गृह जल संयोजन उपलब्ध करा दिए गए हैं और नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा उक्त ग्राम को हर घर नल जल से प्रमाणित किया गया है। साथ ही लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई।इसके साथ साथ उन्होंने बताया कि इस योजना का संचालन, रखरखाव और जल संरक्षण हेतु नियुक्त संस्थान मैसर्स एनसीसी द्वारा 10 वर्षों तक सहयोग प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से पानी की बबार्दी न करने और टोटी से ही पानी लेने की अपील की। साथ ही ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधान तथा सचिव ने शुद्ध व सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जल निगम और इंजीनियरों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *