मतदेय स्थलों व नोटिस सुनवाई केंद्रों का निरीक्षण, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश*

Blog

अनिल प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई i    अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मतदेय स्थलों पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस क्रम में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, नया पटेल नगर तथा विकास भवन स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित नागरिकों एवं मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं आपत्तियों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा संशोधन कराने में असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नोटिस सुनवाई केंद्रों पर आने वाले नागरिकों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बरती जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *