बबेरू में सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर श्री दिनेश गुप्ता द्वारा ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित दिया प्रशिक्षण*

Blog

 

    अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विकासखण्ड बबेरू में सड़क सुरक्षा मास्टर ट्रेनर श्री दिनेश गुप्ता द्वारा ग्राम प्रधानों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपनी ग्रामसभा में जाकर आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में परिवहन विभाग से श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों को सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों की महत्ता के बारे में अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम में 30 ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग करते हुए सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

उक्त के अतिरिक्त नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग कर 10 वाहन चालकों का ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *