नशा मुक्ती तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Blog

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव श्री निलेश जगदला के नेतृत्व में तालुक विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष /न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी छुईखदान श्री ईशान व्यास के निर्देशानुसार श्री शक्ति सिंह थाना प्रभारी छुईखदान के मार्गदर्शन में PLV श्री सनील कुमार द्वारा थाना परिसर छुईखदान में शासकीय कृषि महाविद्यालय छुईखदान के एनएसएस के छात्रों द्वारा थाना परिसर का साफ सफाई किया गया तथा महाविद्यालय के छात्रों को बताया गया कि नशा मुक्ती तथा साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है तथा वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए जिससे साइबर फ्रॉड से होने वाले ठगी से बचा जा सके तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित बहुत सारे योजनाओं जैसे की नालसा (तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवा ) योजना 2015, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा )योजना 2016 , इत्यादि के संबंध में जानकारी दिया एवं आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजन किया जाएगा जिसमें राजीनामा योगय के मामले को आपसी राजीनामा तथा भाईचारा से अपने प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण कर सकते हैं जिसमें ना किसी की जीत और ना किसी के हर होती हैं। किसी भी व्यक्ति को निशुल्क कानूनी सालहा लेनी है तो नालसा की हेल्पलाइन नंबर 15100 मे फोन करके जानकारी ले सकते हैं उक्त शिविर में कृषि महाविद्यालय छुईखदान के शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं एवं थाना छुईखदान के पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *