ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
दमन DU मे आयोजित 5 से 9 जनवरी खेलो इंडिया गेम्स बीच कबड्डी प्रतियोगिता में बांदा जनपद के होनहार खिलाड़ी एवं उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान अंशुल के कुशल नेतृत्व में यूपी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान कप्तान अंशुल ने अपने बेहतरीन खेल, रणनीतिक समझ और अनुशासित नेतृत्व से टीम को क्वार्टर फाइनल मैच में अंशुल ने 50 पॉइंट में से 32 पॉइंट अंशुल के थे मजबूती प्रदान की। निर्णायक मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम ने राजस्थान के विरुद्ध कड़ा संघर्ष करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा ,सचिव डा० इंद्रवीर सिंह जादौन तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने कप्तान अंशुल एवं पूरी यूपी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि अंशुल जिला कबड्डी एसोसिएशन बांदा के सचिव तथा वरिष्ठ कबड्डी कोच कमल सिंह यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी यह सफलता न केवल बांदा बल्कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
