राजनांदगांव में केंद्र की योजना से सांसद का नाम गायब, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने किया कड़ा विरोध*

Blog

 

      शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव।
केंद्र सरकार की योजना के कार्यक्रम को लेकर राजनांदगांव में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
VB–G राम जी जनजागरण अभियान की प्रेस वार्ता के बैनर से सांसद संतोष पांडे का फोटो नदारद मिला।
इस पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव मौलेश तिवारी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। मौलेश
तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की उपेक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र की योजनाओं में सांसद का नाम और फोटो होना अनिवार्य है।
जानबूझकर सांसद का नाम काटना उपेक्षा-विपरीत और कतई शोभनीय नहीं है।
मौलेश तिवारी ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर ब्राह्मण समाज पुरजोर विरोध करेगा।
अब सवाल—क्या यह भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी का संकेत है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *