रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार
गया, 01 जनवरी 2026, नव वर्ष के अवसर पर शहर के नागरिकों द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रतिष्ठानों, मंदिरों, पर्यटक स्थलों पर बड़ी संख्या में जा रहे हैं। इसके लिए सभी प्रमुख मंदिर एवं टूरिस्ट स्पॉट पर पदाधिकारियों एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति रखी गई है ताकि कही भी क्राउड मैनेजमेंट का कोई समस्या नहीं आए तथा विधि व्यवस्था संधारित रहे।
जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज विष्णुपद मंदिर एवं विष्णु पद एरिया का विस्तृत निरीक्षण किया गया। भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जांच किया और प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, अपर समाहर्ता राजस्व, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
