छोटा टैंकर और मोटर साइकिल में भिड़ंत एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

Blog

 

 राघवेन्द्र शर्मा  की रिपोर्ट

 

उरई (जालौन)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदाबाद ग्राम से एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। आज सुबह करीब 9:00 बजे दूध ढोने वाले एक चार पहिया टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में घायल युवक की पहचान हर्ष पुत्र पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मदद से घायल हर्ष को पहले प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हर्ष को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दूध टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *