*हज यात्रा 2027 आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई, नहीं बढ़ेगी आगे तिथि-हाजी आरिफ़ खांन*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा : हज यात्रा-2027 के लिए हज आवेदन भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 तक है। फिलहाल तिथि आगे नहीं बढ़ेगी, हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा नियुक्त *मुख्य हज ट्रेनर बाँदा/ चित्रकूट हाजी आरिफ़ खांन* ने बताया सेंट्रल हज कमेटी द्वारा पासपोर्ट की वेलिडिटी तारीख 31 दिसंबर 2027 रखी गई है, लेकिन हज यात्रियों के पासपोर्ट सेंट्रल हज कमेटी द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार दिसंबर से पहले खत्म हो रहे हैं और कुछ लोगों के पासपोर्ट बनाकर आने हैं, इसको लेकर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से अपील की गयी, जिसके बाद हज आवेदन की अंतिम तिथि भारत सरकार द्वारा 24 जुलाई 2026 है| इस वर्ष उत्तर प्रदेश से हज के 21000 आवेदन हो चुकें हैं I

हज यात्रियों के चयन हेतु डिजिटल रेंडम सिलेक्शन हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा हज हॉउस, में 30 जुलाई को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा, सभी चयनित हज यात्री की सूची हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट में प्रकाशित कर दी जाएगी और एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी, सभी चयनित हज यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक हज की पहली किस्त ₹1,52,300/- ( प्रति हज यात्री) ऑनलाइन या चालान के माध्यम से स्टेट बैंक और यूनियन बैंक में जमा करना आवश्यक होगा, समय से धनराशि जमा ना करने पर प्रोविजनली चयनित यात्रियों का चयन निरस्त हो सकता है, श्री आरिफ खान को हज -2027 के प्रचार प्रसार हेतु शासन एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से नामित व अधिकृत किया गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *