बांदा सवर्ण आर्मी टीम ने किया धरना प्रदर्शन

Blog

बांदा उत्तर प्रदेश

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा जिला संवाददाता

पूरा मामला बांदा अशोक लाट से सामने आया है जहां सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे जी के निर्देशन में आज बांदा सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों के चलते बांदा के कचेहरी चौराहे पर स्थित अशोक लाट में सुबह 11 बजे से 03 बजे तक धरना प्रदर्शन किया
आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को बांदा जिलाध्यक्ष आर के द्विवेदी एडवोकेट जी के सानिध्य में सवर्ण आर्मी टीम ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देते हुए सामान्य वर्ग की समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
जिसमें प्रमुखता से जोर देते हुए मांग की गई कि 1.जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाय और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए 2. एस सी / एस टी एक्ट समाप्त किया जाय या सवर्ण एक्ट लागू किया जाय 3. सवर्ण आयोग का गठन किया जाय आज के कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष उमेश तिवारी , मंडल उपाध्यक्ष जगत प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा, जिला संरक्षक आर एस त्रिपाठी, सूरज अवस्थी, राजीव सिंह, अखिलेश पांडेय,अजय शर्मा, पुष्पराज सिंह, शिवाकांत मिश्रा, सुखेन्द्र सोनी, रमाकांत तिवारी, श्यामबाबू त्रिपाठी, अनिल तिवारी,ललित विश्वकर्मा, संदीप कुमार शर्मा, दीपक सिंह गौर, सत्यम ओझा, आदित्य प्रताप सिंह, सुभाष मिश्रा, ज्ञान सागर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, संजय सिंह, सतेंद्र , अनुज सिंह, नवीन मिश्र, राहुल द्विवेदी, अविनाश चन्द्र दीक्षित, के साथ साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *