सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
वर्तमान में बांदा जनपद के ब्लॉक नरैनी अंतर्गत ग्राम पंचायत रगौली भटपुरा में स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय लोगों को खुले में शौच से मुक्ति को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा ग्राम पंचायत में लाखों खर्च कर सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था किन्तु पंचायत संचालकों की लापरवाही के चलते हमेशा ताला लगा रहने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका फायदा उठा इसे भैसों का तबेला बना रखा है जबकि पंचायत संचालकों द्वारा वर्षों से केयर टेकर से सिस्टम बाजी कर उसका हर माह का भुगतान बराबर किया जा रहा है!नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया की उक्त शौचालय में ज्यादातर ताला लगा रहने के कारण जरुरतमंदों द्वारा इसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है जिसके चलते शौचालय विहीन रहवासियों को आज भी खुले में शौच के लिये जंगल में जाना उनकी मजबूरी बनी हुयी है किन्तु नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे जिम्मेदारों की कारगुजारी के चलते स्थानीय लोगों की इस भीषण समस्या का निदान होना शायद किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं!
