सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा शहर के बंगालीपुरा पंकज नाले के पास श्री परमहंस गुरुकुल संगीत महाविद्यालय की शुरूआत गणेश वंदना एवं माता सरस्वती जी की फोटो पर पुष्पांजलि एवं वैदिक मंत्रों के साथ हुई।
इस विद्यालय के प्रबंधक विनोद जी शुक्ला एवं व्यवस्थापिका अनीता शुक्ला जी ने बांदा शहर में नई पहल एवं सनातन सभ्यता को बचाने के उद्देश्य से इस संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ किया है।
इस दौरान आए गणमान्य सदस्यों ने बताया कि बांदा जनपद ही नहीं समूचे प्रदेश से आने वाले सनातनी ब्राह्मण बटुकों की संगीत के साथ साथ सभी प्रकार की पूरी पढ़ाई संस्कृत से निःशुल्क कराई जाएगी।
सरकार द्वारा बहुत से संस्कृत विद्यालय संचालित है।
मगर प्राइवेट विद्यालय की दिशा में या बांदा का पहला महाविद्यालय है जो छोटे से भवन से संचालित कट गगन चुंबियों तक ले जाने की आकांक्षा है।
आज इस मौके पर डॉक्टर श्री गया प्रसाद त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य रत्नेश त्रिवेदी अवधेश बाजपेई माता श्री राजदुलारी शुक्ला व बांदा प्रेस ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी जी मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा जी उपाध्यक्ष अविनाश चन्द्र दीक्षित जी वरिष्ठ पत्रकार पाठक जी नरेश निगम रानू शुक्ला कनवारा वाले शामिल हुए।
