बबेरू ब्लॉक के अंतर्गत संचालित अधिकांश गौशालाओं की स्थिति चिंताजनक

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

जनपद के बबेरू ब्लॉक के अंतर्गत संचालित अधिकांश गौशालाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कहीं अधिक डिमांड लगाकर धन निकासी का मामला सामने आ रहा है, तो कहीं गोवंशों की तस्करी की आशंका जताई जा रही है। गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने बतायाग्राम पंचायत मार्का की अस्थायी गौशाला में कर्मचारियों ने बताया कि हाल ही में 20–25 गोवंशों की मृत्यु हुई है। लेकिन जब गड्ढे में अवशेष देखे गए तो करीब 30–35 गोवंशों के कंकाल पाए गए, जिससे मृत्यु संख्या को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला सह-संयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी और शत्रुघ्न सिंह अपनी टीम के साथ विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने आरोप लगाया कि मृत गोवंशों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार नहीं कराया जा रहा। कई स्थानों पर मृत गोवंशों को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते मिले। टीम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मृत गोवंशों का सम्मानपूर्वक संस्कार कराया जाए, लेकिन बांदा जिला प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। गौशाला कर्मचारियों और ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों को सिर्फ सुखी पराली या पराली की कतरन खिलाई जा रही है, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा। गोवंश तेजी से कमजोर हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *