जालौन के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, अलग पर्चा खिड़की की मांग*

 

 ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। सीएचसी जालौन में प्रतिदिन करीब 800 से 1000 मरीज पहुंचने के बावजूद चिकित्सकों की संख्या कम होने का आरोप लगाते हुए बागवान समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मुहम्मद अशफाक राईन ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजा है। उन्होंने पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती के साथ वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग मरीजों के लिए अलग पर्चा खिड़की तथा पुरुष-महिला मरीजों के लिए अलग पंजीकरण व्यवस्था कराने की मांग की है।
प्रार्थना-पत्र में सीएचसी में तैनात सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी, उपस्थिति, कार्यप्रणाली तथा उनके भुगतान की भी जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को लंबी कतार में खड़े होकर पर्चा बनवाने में परेशानी होती है। जनहित में सीएचसी की व्यवस्थाओं की स्थलीय जांच कराकर आवश्यक सुधार कराने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *