मंदसौर पुलिस थाना दलौदा प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी व टीम ने

 

दलोदा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में तेरसिंह बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामिण जितेन्द्र भास्कर (न.पु.अ. मन्दसौर) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी व उनकी टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को कुल 71 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन करते अशोक लिलेंड कम्पनी के कन्टेनर वाहन सहित गिरफ्तार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।
घटना दिनांक 18.09.26 को थाना दलौदा पुलिस टिम को विश्वसनिय मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि एक निले रंग का अशोक लिलेण्ड कम्पनी का कन्टेनर वाहन क्रमांक RJ14GP2337 मे कन्टेनर का चालक उक्त वाहन मे नीमच तरफ से प्लास्टिक के कट्टो मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर दलौदा होते हुए रतलाम तरफ जाने वाला है। प्राप्त सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी दलौदा द्वारा टिम गठीत कर ग्राम लखमाखेडी मे महु नीमच हाईवे पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दलौदा तरफ से एक निले रंग का कन्टेनर वाहन क्रमांक RJ14GP2337 आता हुआ दिखाई दिया जिसको रुकवाकर चालक का नाम पता पुछते उसने अपना नाम सुखराम पिता रामचन्द्र जाट उम्र 33 साल निवासी बांदरसिंदरी जिला अजमेर राजस्थान का होना बताया जिसके कब्जे वाले कन्टेनर वाहन की तलाशी लेते कन्टेनर मे परचुन के सामान के साथ 04 प्लास्टिक के कट्टो मे कुल 71 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पीसा हुआ व छिलके नुमा) मिला जो आरोपी सुखराम का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनिय पाया जाने से आरोपी वाहन चालक सुखराम जाट को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी सुखराम जाट से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ करते जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचुरा ग्राम सगरग्राम थाना जीरन मे हाईवे किनारे हैप्पी हरियाणा ढाबा के गुरमित उर्फ हेप्पी पिता बल्देवसिह तरखान जाति खाति उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरसीपीण्ड जिला होशीयारपुर पंजाब हाल मुकाम ग्राम सगरग्राम थाना जीरन जिला नीमच से लेकर आना बताया जो गुरमितसिह को प्रकरण मे आरोपी बनाया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी सुखराम व गुरमित से प्रकरण के अन्य तथ्यों के संबंध में पुछताछ की जा रही है।
जफ्त मश्रुका एक निले रगं का अशोक लिलेण्ड कम्पनी का कन्टेनर वाहन क्रमांक RJ14GP2337 मय बिल्टी अनुसार भरे परचुन के सामान के किमती करिबन 40 लाख रुपये तथा कुल 71 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,65,000/- रुपये।
गिरफ्तार आरोपी सुखराम पिता रामचन्द्र जाट उम्र 33 साल निवासी बांदरसिंदरी जिला अजमेर (राजस्थान)
व गुरमित उर्फ हेप्पी पिता बल्देवसिह तरखान जाति खाति उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरसीपीण्ड जिला होशीयारपुर पंजाब हाल मुकाम ग्राम सगरग्राम थाना जीरन जिला नीमच (मध्यप्रदेश)।
सराहनीय कार्य उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि. प्रमोदसिह तोमर व दलौदा पुलिस टिम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *