मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-
स्व. नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय घट्टिया जिला उज्जैन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सप्त दिवसीय विशेष शिविर भवानी माता मंदिर परिसर गांव नजरपुर, तहसील घट्टिया, जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।शिविर के षष्ठ दिवस प्रातः जागरण पश्चात् प्रभात फेरी निकाली गयी। फिर योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। तत्पश्चात स्वल्पाहार किया गया। फिर परियोजना कार्य के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं शिविर के औपचारिक समापन के लिए विभिन्न तैयारी की गई। जिसके अंतर्गत शिविर परिसर की साफ-सफाई व सजावट की गई। शिविर स्थल पर NSS बैंच सहित विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई तत्पश्चात बौद्धिक सत्र के अंतर्गत शिविर का औपचारिक समापन किया गया। औपचारिक समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन परिक्षेत्र के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक एवं महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. शेखर मैदमवार सर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।
तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। फिर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री श्यामलाल चौधरी ने शिविर के माध्यम से किए गए कार्यों की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार पुनः पूरे बौद्धिक सत्र का संचालन स्वयंसेवकों के द्वारा ही किया गया। जिसमें बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता स्वयंसेवक किरण चौधरी ने की। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्वयंसेविका भावना डाबी उपस्थिति रही। बौद्धिक सत्र का संचालन शिविर नायक लाखन सिंह पंवार ने किया एवं आभार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्यामलाल चौधरी ने व्यक्त किया। बौद्धिक सत्र में विशेष अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री मोहन सिंह परिहार एवं रचना शर्मा रहें ।बौद्धिक सत्र के दौरान महाविद्यालय परिवार से समस्त स्टाफ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पुलकिता आनंद, लाइब्रेरियन श्री सुनील गुजराती, डॉ. दयाराम मुझाल्दा, डॉ. रेखा सोलंकी, डॉ. प्रियंका चौबे, श्री ओमप्रकाश कटारा, श्री श्याम रावत,श्री श्रवण मालवीय एवं श्री मनीष बैरागी भी उपस्थित रहें। बौद्धिक सत्र में अतिथियों के आगमन से पूर्व NSS गीतों का सामूहिक गायन किया गया एवं “बेस्ट वालंटियर प्रतियोगिता” आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत सभी स्वयंसेवकों के द्वारा ही लोकतांत्रिक तरीके से बेस्ट NSS वॉलिंटियर का चुनाव किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी स्वयंसेवको को एक खाली चीट दी गई जिसमें उन्हें स्वयं का नाम छोड़कर किसी अन्य उस स्वयंसेवक का नाम लिखना है जिसका व्यवहार शिविर के दौरान सबसे अच्छा लगा हो। परिणाम स्वरूप जिन स्वयंसेवकों को अधिकतम स्वयंसेवकों के द्वारा चुना गया उसमें प्रथम स्थान लाखन सिंह पंवार, द्वितीय स्थान सुगना मालवीय एवं तृतीय स्थान राजपाल ठाकुर ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि के आगमन से पूर्व विभिन्न प्रकार की नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। एकल नृत्य प्रतियोगिता (महिला) प्रथम स्थान आयुषी एवं किरण चौधरी, द्वितीय स्थान बुलबुल एवं पायल, तृतीय स्थान शोभा एवं ज्योति ने प्राप्त किया। एकलव्य नृत्य प्रतियोगिता (पुरुष) में प्रथम स्थान सूर्य प्रताप सिंह पंवार, द्वितीय स्थान लाखन सिंह बोढ़ाना एवं तृतीय स्थान दीपक सोनी ने प्राप्त किया।
साथ ही सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य वक्ता एवं विशेष अतिथि तथा अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं शिविर में सहभागिता करने वाले सभी स्वयंसेवकों को सर्टिफिकेट वितरित किये गये।
फिर शाम की चाय एवं तत्पश्चात खेल सत्र के अन्तर्गत “ऐसे कैसे” इत्यादि रासेयो खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। फिर समीक्षा बैठक आयोजित की गई तत्पश्चात रात्रि भोजन किया गया।
फिर भोजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं तत्पश्चात रात्रि विश्राम किया गया । यह जानकारी श्यामलाल चौधरी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी स्वर्गीय नागूलाल मालवीय शासकीय महाविद्यालय घट्टिया, जिला उज्जैन (मध्यप्रदेश) ने दी व आभार प्रकट किया ।
