सपना श्रीवास्तव की रिपोर्ट
रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अंकों से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसी के चलते पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिकाओ ं की छायाप्रति के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन बोर्ड कार्यालय मे ं जमा हुए हैं।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 36,637 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमे सबसे ज्यादा 30,903 आवेदन उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए किए गए हैं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सबस े अधिक आवेदन दिए हैं, जबकि 10वीं के छात्र भी बड़ी संख्या में अपनी कॉपियो ं की दोबारा जांच कराने के लिए आगे आए हैं।
इसके अलावा अंकों की पुनर्गणना के लिए 2,248 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई विद्यार्थियों ने पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति—तीनों प्रक्रियाओं के लिए आवेदन किया है। ऐसे आवेदनों की संख्या 264 बताई गई है।
माशिमं अधिकारियों के मुताबिक पुनर्मूल्यांकन दो विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। यदि नए मूल्यांकन में पहले से प्राप्त अंकों में 5 या उससे अधिक अंकों का अंतर पाया जाता है, तभी संशोधित अंक मान्य होंगे। वहीं पुनर्गणना में अंक बढ़ने या घटने दोनों की संभावना रहेगी
बोर्ड का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरी की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को सही मूल्यांकन मिल सके।
