सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
युवा भारत, बांदा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र, निम्न्नीपार,वार्ड 22 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती ममता नामदेव ने सभी महिलाओं को संचारी स्वच्छता अभियान, दस्तक अभियान, पोषण पखवाड़ा,स्तनपान, टीकाकरण, के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती शशि सोनी, श्रीमती अभिलाषा देवी, श्रीमती सुरुचि गुप्ता, सहायिका श्रीमती शोभा गुप्ता एवं 50 महिलाएं और बच्चे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत, बांदा के एम.टी.एस. रवि अवस्थी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को माय भारत डायरी देकर सम्मानित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
