छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बावजूद बिजली महंगी करना भाजपा सरकार का प्रदेश की जनता पर सीधा अत्याचार

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

*जगदलपुर*
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया जी, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे जी, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बस्तर जिला युवा कॉंग्रेस जगदलपुर द्वारा भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में पॉवर हाउस चौंक से पैदल मार्च कर विद्युत विभाग के समक्ष बिजली बिल दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया…*
*बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा प्रदेश में बढ़ी मंहगी बिजली दर बढ़ाना भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी का प्रमाण है, भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण प्रदेश की जनता मंहगी बिजली का दंश झेल रही है कुल मिलाकर भाजपा सरकार की प्रायोजित लुट है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है..भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस माह के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है।लोगों का बिजली बिल दुगुना आया है,प्रदेश की जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है ऊपर से साय सरकार की जनविरोधी योजना से अब जनता को महंगी बिजली खरीदकर भारी बोझ उठाना पड़ रहा है,छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को बिजली महंगी देना भाजपा सरकार का जनता के साथ सीधा अत्याचार है!*
*पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरू की थी। उस समय 400 यूनिट से अधिक खपत होने पर भी 400 यूनिट तक का आधा बिल ही आता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने नियम बदल दिया है। अब केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधे बिल का लाभ दिया जा रहा है। 100 यूनिट से एक यूनिट भी अधिक होने पर पूरा बिल जनता को देना पड़ रहा है।*

अजय बिसाई ने कहा कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में लगभग प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किये गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था।कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है!अगर भाजपा की साय सरकार जनता को राहत नहीं देगी तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी..!*

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से* *जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ज़ी*
,जनपद सदस्य व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सूरज कश्यप, विजय वार्ड पार्षद गौतम पाणिग्रही , जिला कांग्रेस सचिव रविशंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेश दुबे,पूर्व पार्षद कमलेश पाठक,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह बिंकु, शेख सद्दाम रज़ा ,बी. ललिता, साइमा अशरफ, मनोहर सेठिया ,ज्योति राव,लव मिश्रा ,सलीम अली, तरनजीत सिंह रंधावा, उस्मान रज़ा, रोशन राज पानी , पंकज केवर्ट, लोकेश नंदा ,एस नीला ,कमला भतरा, उमा जी, सुनीता दास ,राजा मौर्य, माज लीला ,आदर्श नायक ,हंशू नाग ,प्रभुदास नाग ,कुणाल पाण्डे, एडविन मार्क , रेहान रिज़वी ,हर्षवर्धन शर्मा ,गोपाल शर्मा ,दुशाल काले ,मोंटी महाराज ,शिवा कश्यप, अर्जुन मौर्य ,अभिषेक सिंह ,शत्रुघन मिश्रा ,अभिनव पाण्डे ,अनुराग सिंह ,वैभव मजूमदार ,विशाल सिंह, विक्की राव ,विजय ध्रुव, अविनाश गुप्ता ,राजा शर्मा ,सोमू कश्यप ,आर्या पाण्डे सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे…*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *