प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न, महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Blog

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में जीवनदीप समिति की साधारण बैठक 13 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके पश्चात कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। समिति के सदस्यों ने इस समस्या पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आवश्यक पदों की पूर्ति हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।
इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र में सोलर पैनल स्थापित करने, वाहन पार्किंग के लिए शेड निर्माण तथा आवश्यक आलमारी की खरीद के संबंध में भी समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई, ताकि मरीजों एवं स्टाफ को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, बीएमओ डॉ एन.के. टण्डन, चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजेन्द्र वर्मा, आरएमए श्रीमती श्वेता बंसोड़, पीएचई विभाग से आदित्य नारायण साहू सहित मेघनाथ भूआर्य, हेमन्त ठाकुर, मधुमुकृत साहू, तेज प्रकाश सिन्हा, परदेशी साहू, श्रीमती हार्षि चंद्राकर एवं संजय सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *