.
राघवेन्द्र शर्मा उरई,जालौन। न्यू दून इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन के राहुल शुक्ला, प्रदीप राठौर व भूपेंद्र सेंगर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रोहित कुमार, आर्या दुबे, निहाल सविता, अनुग्रह श्रीवास्तव, शिवांश, युविका गुर्जर, सानवी, शुभ व गर्व शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर मोहित कुमार, नित्या, अथर्व, आर्यन शाक्यवार, अनुष्का, विवान शाक्यवार, मानस शुक्ला, वंशिका देवी, अर्पण दिवोलिया व नरोत्तम सिंह रहे। तृतीय स्थान पर तनिष्का शुक्ला, गौरी सोनी, गौरांश, रुद्रांश, शुभांश व्यास, देवांश वर्मा, अथर्व नागर व नित्या नागर रहे। प्रधानाचार्या रुचि नामदेव ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
