ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
बांदा ii सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में सड़क सुरक्षा माह का दूसरा फेज दिनांक 01.02.2026 से 28.02.2026 तक मनाया जा रहा है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 11.02.2025 को बकाया में संचालित वाहनों के विरूद्ध श्री उदयवीर सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में श्री श्यामलाल सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा समस्त प्रवर्तन स्टॉफ के साथ संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया एवं कर बकाया में संचालित 03 वाहनों को सीज करते हुए 10 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी है।
अतः जनपद के समस्त व्यवसायिक वाहन के स्वामियों से अपील की जाती है कि अपनी वाहन का बकाया कर तत्काल जमा कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा बकाया की स्थिति में वाहन संचालित पाये जाने पर चालान व निरूद्ध की कार्यवाही की जायेगी। बकाया वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा उपरोक्तानुसार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
