जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Blog

सनत कुमार बुधौलिया हरिश्चंद्र तिवारी लौना अरविंद कौशल 

उरई ।        गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ जिला जालौन के स्थान उरई में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, और अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया, साथ ही संविधान की संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी  डा आंबेडकर आदि महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों से  कहा कि सबसे बड़ी बात यह  है कि आज संविधान दिवस है, संविधान के अनुसार ही नियम, कानून, अनुशासन चलते है। आज भी जो कार्यक्रम और कार्ययोजना लागू होती है वो भी संविधान से होती है। आज यह स्मरण करने का दिन है कि जनपद में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाए है जिनका लाभ सीधे लाभार्थी को मिलना है जो सही मामले में स्वतंत्रता प्राप्त कर ली, अक्षुण बनाये रखना, और राजनैतिक स्वतन्त्रता से बड़ी स्वतंत्रता जो है वो आर्थिक व सामाजिक स्वतंत्रता। हमे दो बिंदुओं पर देखना है कि हम कैसे प्रगति कर, आर्थिक रूप से कैसे समृद्ध बने, सामाजिक रूप से कैसे सशक्त बने और एक व्यक्ति की जो गरिमा है, जो विश्वास है वो किस प्रकार हो। इसी के अनुसार शासन द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में जनपद बहुत ही तेजी से प्रगति कर रहा है। विगत वर्षों में जनपद के विकास हुआ है। सामाजिक कल्याण में जनपद में निरंतर आयाम स्थापित कर रहा है। महिलाओं के जीवन मे कई बदलाव आ रहे है। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्यमी विकास में उद्यमी योजना अंतर्गत 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दे रही है जिससे युवा रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जिसने भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करता है।गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सरस्वती देवी, गनेशी देवी, कौशल्या देवी को अंग वस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *