बीएजगदलपुर। महारानी जिला अस्पताल में क्या वरिष्ठ अधिकारियों के लिखित आदेशों की अनदेखी की जा रही है।।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि स्टाफ नर्स श्रीमती रीमा दानी की ड्यूटी के संबंध में कुछ आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जाने के बावजूद अस्पताल की मैट्रन ने उन आदेशों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया। खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए पत्र में इस कथित लापरवाही को गंभीर प्रशासनिक अनियमितता बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टाफ नर्स रीमा दानी के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने 28 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत उन्हें मेल वार्ड प्रभारी के पद से हटाकर अन्य वार्ड में स्टाफ नर्स के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि संबंधित अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि 18 नवंबर 2026 तक रीमा दानी पूर्ववत मेल वार्ड में ही ड्यूटी करती पाई गईं।
इस मामले में केवल मौखिक शिकायत नहीं की गई है, बल्कि पत्र के साथ मेल वार्ड के ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रतियां भी संलग्न किए जाने का उल्लेख है। इन दस्तावेजों के आधार पर 18 नवंबर तक की ड्यूटी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की गई है।
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अस्पताल प्रबंधन इन दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराता है या नहीं। यदि आदेशों के बावजूद संबंधित कर्मचारी की ड्यूटी पूर्ववत जारी रही, तो इसकी जिम्मेदारी केवल एक कर्मचारी तक सीमित नहीं रह सकती। आदेशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आनी चाहिए।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लिखित आदेश जारी किये गए तो फिर मैट्रन ने उनका पालन क्यों नहीं कराया? क्या उन्हें आदेशों की जानकारी नहीं थी, या जानकारी होने के बावजूद आदेशों को नजरअंदाज किया गया? यदि आदेशों की जानकारी थी, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा?
वहीं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जब उनके कार्यालय से ही 2 नवंबर को आदेश जारी हुआ था, तो उसके पालन की समीक्षा क्यों नहीं की गई?
शासकीय अस्पताल किसी व्यक्ति विशेष की निजी व्यवस्था नहीं, बल्कि शासन के नियमों और प्रशासनिक अनुशासन के तहत संचालित होने वाली संस्था है। यहां वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। यदि लिखित आदेशों के बावजूद विभागीय स्तर पर मनमानी होती है, तो इससे पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।
पत्र में मैट्रन से स्पष्टीकरण लेने, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जवाबदेही निर्धारित करने, रीमा दानी के ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति रजिस्टर की जांच कराने तथा लापरवाही प्रमाणित होने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
कर स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जवाबदेही तय करता है या फिर महारानी अस्पताल में आदेश जारी होते रहेंगे और उनकी अनदेखी का सिलसिला अनवरत रहेगा