ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। बाजार वाले बालाजी हनुमान मंदिर में श्री दीपू महाराज के मार्गदर्शन में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा एवं संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में 277वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली का गुणगान किया।
संगठन की ओर से प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। संगठन पिछले पांच वर्षों से निरंतर इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन कर रहा है। पाठ के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, प्रदेश मंत्री अवध किशोर त्रिवेदी, सुशील बाजपेई, नगर अध्यक्ष शशिकांत वर्मा, राहुल यादव, पंकज गर्ग, अंकुश सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं को