बारिश में भरभराकर गिरा गरीब का कच्चा मकान, खुले आसमान के नीचे आया परिवार*

     बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में लगातार हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते एक गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान ढहने से पीड़ित परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है और परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी जवान सिंह का कच्चा मकान बारिश के पानी के कारण अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी दस्तावेज मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग तथा ग्रामीणों ने दुख जताते हुए जिला प्रशासन और संबंधित लेखपाल से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर पक्का आवास दिलाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण गरीब परिवार का आशियाना छिन गया है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल मदद पहुंचाकर परिवार को राहत देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *