नाहरगढ़(तुलसीराम राठौर)– नगर की शिक्षण संस्था लिटिल आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार दिनांक 11 सितंबर 2026 को कॉफी विथ टीचर्स कार्यक्रम के अंतर्गत चाइल्ड प्रोग्रेस फेयर का आयोजन किया गया।
आयोजन में प्राचार्य वासुदेव शर्मा के साथ शिक्षकों और पालकों के बीच बच्चों की शिक्षा, प्रगति और उज्जवल भविष्य को लेकर विस्तृत और महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान पालकों ने बच्चों से जुड़ी समस्याओं और उनकी प्रतिभा को लेकर शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्कूल स्टाफ, बड़ी संख्या में पालकगण, शिक्षकगण एवं प्राचार्य वासुदेव शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नन्हें विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट भी वितरित किए गए। यह जानकारी प्राचार्य वासुदेव शर्मा ने देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।