अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। Little Millennium Pre-School, सिविल लाइंस, बांदा द्वारा नगर पालिका परिषद, बांदा के सहयोग से “स्वच्छता का बंधन” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को एक जागरूकता स्वच्छता परेड का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर से हार्पर क्लब तक निकाली गई इस परेड में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रेरक स्लोगन लगाकर लोगों को अपने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
परेड के दौरान बच्चों के हाथों में स्वच्छता से जुड़े आकर्षक पोस्टर और संदेश लिखी तख्तियां थीं, जिन्होंने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने पूरे जोश के साथ यह संदेश दिया कि “स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और अपने शहर को साफ रखना हम सभी का कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मालती वासु, विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ, Little Millennium की प्राचार्या श्रीमती नम्रता अग्रवाल, विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता की आदत बचपन से विकसित होने पर समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बांदा के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।