नरैनी सीएचसी में डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल! सुबह 8 बजे से कतार में मरीज, 8:50 तक कमरा नंबर 1, 2 और 3 में नहीं मिले डॉक्टर

 सोनू करबरिया की रिपोर्ट

नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मरीजों की शिकायत पर समाजसेवी सोनू करवरिया शुक्रवार सुबह सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान करीब 8:50 बजे तक कमरा नंबर 1, 2 और 3 में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले, जबकि जांच लैब भी सुबह 9 बजे तक बंद रही।
अस्पताल में सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटने के बावजूद डॉक्टरों और जांच सुविधा के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। मौके की स्थिति की सोनू करवरिया ने GPS फोटो लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव और मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा को जानकारी दी।
अधिकारियों ने मामले में जल्द सुधार और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब सवाल—आश्वासन के बाद बदलेगी व्यवस्था या फिर मरीज यूं ही होते रहेंगे परेशान?
बीमारियों के बढ़ते दौर में सरकारी अस्पताल में समय से चिकित्सक और जांच सुविधा उपलब्ध न होने को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से डॉक्टरों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति तथा जांच लैब निर्धारित समय पर खुलवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *