योगी सरकार का गावों की कनेक्टिविटी पर जोर, बांदा के बड़ोखर खुर्द से बिसंडी खुर्द मार्ग का निर्माण तेज*

Blog

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: ।      उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण अंचलों की सूरत बदलने और उनके बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बांदा जिले के ग्रामीण क्षेत्रो की कनेक्टिविटी को योगी सरकार बेहतर करने का काम कर रही है। जिसके क्रम में बड़ोखर खुर्द से बिसंडी खुर्द तक नए मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस सड़क के निर्माण के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है।

 

*5 महीने में ही लगभग 35% काम हुआ पूरा*

 

सरकार के निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग इस परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है। विभाग के मुताबिक इस सड़क का निर्माण कार्य इसी वर्ष 8 जनवरी को शुरू कर दिया गया था। जिसे आगामी 7 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का कड़ा लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों की कड़ी निगरानी के चलते महज कुछ ही महीनों के भीतर इस मार्ग का लगभग 35 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न भी किया जा चुका है।

 

*1.20 करोड़ की लागत से सुधरेगी राह*

 

इस महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग के नवनिर्माण पर योगी सरकार कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च कर रही है। आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ इस सड़क को तैयार किया जा रहा है। ताकि आने वाले लंबे समय तक ग्रामीणों को गड्ढामुक्त और सुगम सफर की सुविधा मिल सके।

 

*क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ*

 

बड़ोखर खुर्द और बिसंडी खुर्द के बीच बेहतर संपर्क न होने के कारण स्थानीय निवासियों को लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। अब इस पक्के मार्ग के बन जाने से न सिर्फ राहगीरों का समय बचेगा। बल्कि किसानों को अपनी फसल नजदीकी मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी सहूलियत होगी। क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को भी इस सुगम रास्ते का सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय जनता ने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *