अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
Bb bराजकीय इंजीनियरिंग कालेज बांदा में इंडक्शन प्रोग्राम-2026 के अन्तर्गत प्रेरक व्याख्यान का किया गया आयोजन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के प्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दिनांक 05.08.2026 से 25.08.2026 तक आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 20.08.2026 को प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ में डॉ0 विभाष यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा प्रेरक व्याख्यान हेतु आये अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक बांदा डॉ0 शिवराज का स्वागत करते हुये पुष्पबुच्छ भेंट करते हुये स्वागत किया गया वहीं डॉ. शैलेन्द्र बादल प्रभारी इंडक्शन प्रोग्राम/विभागाध्यक्ष, प्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा मुख्य अतिथि को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. शैलेन्द्र बादल द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान एवं मानवीय मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संस्थान की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करें, अपनी प्रतिभा को निखारें तथा भविष्य में एक कुशल इंजीनियर के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र एवं समाज के विकास में अपना योगदान दें । प्रेरक व्याख्यान हेतु आमंत्रित अतिथि डॉ0 शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुये जीवन में सरवाइवल ऑफ फिटेस्ट विषय पर प्रकाश डालते हुये अपने जीवन के पिछले 37 वर्षो पूर्व अपने विधार्थी जीवन के संस्मरण को साझा करते हुए बताया कि 37 वर्ष पूर्व वे भी आप की ही तरह B-Tech प्रथम वर्ष के छात्र थे । छात्र जीवन में लिए गए निर्णयों को मूर्तरूप देना, हुनर सीखना और निरंतर अध्ययन करना ही एक सफल भविष्य का निर्माण करता है । जीवन के गोल को समझनें एवं स्वयं पर आत्मविश्वास रखते हुये पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य के प्रति निरन्तर प्रयास करते रहने, लक्ष्य के सापेक्ष प्रतिदिन बढ़ते रहने तथा अपने अमूल्य समय का सदप्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इंजीनियरों की भूमिका को देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प को अहम बताते हुए कहा कि सही निर्णय और निरंतर मेहनत से ही हमें लक्ष्य तक पहँचा सकती है। उन्होंने आपे देश, समाज और खुद पर तथा अपने काम पर गर्व करने का मंत्र पढ़ाया । पढ़ाई के लिए केवल ऑनलाइन माध्यमों पर निर्भर न रहकर आधुनिक सुविधाओं, लाइब्रेरी आदि का उपयोग करने और शॉर्टकट की बजाय मूलभूत अवधारणाओं को अपनाने का आवाह्न किया । उन्होंने कहा कि मेहनत के बल पर ही रोटी, कपड़ा, मकान और सुरक्षा जैसे लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग समझदारी से करने का आग्रह किया गया । किसी के बहकावे में आकर गलत कार्य न करने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री खोजने, शेयर करने या लाइक न करने की सख्त सलाह दी गई । मुख्य अतिथि ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी सोचने की क्षमता का विकास करें, लक्ष्य से न भटकें और अपने देश व समाज पर गर्व करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों cybercrime हेल्पलाइन 1930 और उत्तर प्रदेश पुलिस की नागरिक सेवाएं UPCOP एप्प आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर खुलकर सवाल किए, जिनका मुख्य अतिथि द्वारा सरल एवं संतोषजनक ढंग से उत्तर दिया गया। मुख्य अतिथि के प्रेरक विचारों एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए तथा उन्होंने अपने कैरियर को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने, सही दिशा में निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से मेहनत करने का संकल्प लिया । उक्त कार्यक्रम में संस्थान के सहायक आचार्य डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0 सुरेन्द्र कुमार, डॉ0 मनोज कुमार सिंह एवं डॉ0 अभिजीत सिंह गैर शैक्षणिक कर्मचारी श्री शुभम तिवारी, श्री नरेन्द्र खेंगर एवं श्री अवध तिवारी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें ।