शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित रैली का किया भव्य -स्वागत*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

जगदलपुर– आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विशाल रैली का शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर द्वारा राजीव भवन के समक्ष भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल समाज के लोगों का पुष्पमाला एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और समाज के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। आदिवासी समाज ने सदियों से अपनी समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन पद्धति को संजोकर रखा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, स्वाभिमान और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प का दिन भी है। आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती देना और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रैली में शामिल सभी सामाजिक प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए कहा गया कि कांग्रेस परिवार आदिवासी समाज के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई में सदैव सहयोग करता रहेगा।पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल रैली का स्वागत करते हुए कहा कि आदिवासी समाज केवल छत्तीसगढ़ की पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और सामाजिक मूल्यों का मजबूत आधार है।उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों को सम्मान देने का अवसर है। सदियों से आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की मिसाल पेश की है। उनकी संस्कृति और परंपराएं हमारी सामूहिक विरासत हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, रविशंकर तिवारी,अंगद त्रिपाठी,हेमू उपाध्याय,महामंत्री नीतीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,दयाराम कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,सलीम जाफर अली, पंकज केवट,पार्षद रामकृष्ण तिवारी,अफरोज बेगम, सोनू कश्यप सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,कांग्रेस कार्यकर्ता ल उपस्थित रहे। सभी ने आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *