भव्य विशाल पैदल यात्रा का आयोजन तथा जगह-जगह स्वागत सम्मान हुआ

 

 

नगरी /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-अच्छी बारिश एवं नगर की सुख समृद्धि हेतु पूज्य संत श्री मणिमहेश चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में नगरी मंशापूर्ण बालाजी मंदिर से कांकरवा बालाजी मंदिर तक भव्य विशाल पैदल यात्रा संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भाजपा दलौदा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन यात्रा में सम्मिलित हुए। नगर परिषद अध्यक्ष संगीता घनश्याम बग्गड़ के निवास पर सभी भक्तों का स्वल्पाहार एवं पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान किया गया।
यात्रा का पटलावद मैं पुज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान कर यात्रियों को खिचड़ी वितरण की गई।
पैदल यात्रा के कांकरवा बालाजी पहुंचने पर भव्य महाआरती की गई। ततपश्चात उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं को पूज्य गुरुदेव का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, शिवलाल पाटीदार, परिषद अध्यक्ष संगीता घनश्याम बगड़, हरिवल्लभ पाटीदार, फतेह सिंह आंजना सहित अनेक उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भोजन प्रसादी का आयोजन लक्ष्मी नारायण बगड़ सुपुत्र रणजीत बग्गड़ व अनिल बग्गड़ के द्वारा सभी भक्तों को भोजन पश्चादी करवाई गई।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *