जनपद में किशोर एवं किशोरियों को डिप्थीरिया जैसी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान

Blog

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।    शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम हेतु पूरे राज्य में टी०डी० / डी०पी०डी० का स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान माह अगस्त 2026 में दिनांक-03 से 07 अगस्त 2026 के मध्य (टीकाकरण दिवसों बुद्धवार एवं शनिवार को छोडकर) 03, 04, 06 व 07 अगस्त 2026 में जनपद बांदा में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित स्कूल / विद्यालयों में टीकाकरण सत्रों में पूर्व में आयोजित अप्रैल 2026 में संचालित हो चुके अभियान के दौरान टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को स्कूलवार टीकाकरण किया जायेगा ।

डिप्थीरिया आउटब्रेक (गलघोंटू) की बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण बेहद आवश्यक-सी०एम०ओ०

तत्क्रम अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु प्लानिंग बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक-27.07.2026 को आयोजित की जा चुकी है साथ ही दिनांक-28.07.2026 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आई०सी०डी०एस० को टी०डी० एवं डी०पी०टी० अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आई०सी०डी०एस० एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र के माध्यम अनुरोध किया गया है कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर ब्लाक द्वारा तैयार कार्ययोजना के अनुसार टीकाकरण अभियान को सफल बनाये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही सभी अधीक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं बी०पी०एम०, बी०सी०पी०एम० को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित दिवसों में कार्ययोजना के अनुसार स्कूलों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन हो तथा शतप्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने हेतु ए०एन०एम०, आशा, आंगनवाडी कार्यकत्रियों की एक टीम बनायी जाये ।

समस्त संवाददाता दैनिक समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया (वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक), इलेक्ट्रानिक मीडिया से अनुरोध है कि जनमानस को टी०डी० एवं डी०पी०टी० टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक करने हेतु खबरे प्रकाशित / प्रसारित करने का कष्ट करें, ताकि समस्त जनपदवासी लक्षित आयुवर्ग के बच्चों एवं बच्चियों को टीकाकरण सत्रों में लाते हुए शतप्रतिशत टीकाकरण कराया जा सके, जिससे बच्चों को गलाघोंटू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके। टीकाकरण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, आई०सी०डी०एस०, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित डब्लू०एच०ओ०, यूनीसेफ एवं जे०एस०आई० के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *