दो वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण किया अदिती गर्ग ने, अब दिव्यांक सिंह से मंदसौर को उम्मीदें

Blog

मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–मंदसौर की निवृतमान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने अपने दो वर्ष का कार्यकाल सफलतम पूर्ण किया 29 जुलाई 2024 को मंदसौर जिले की कमान संभालने वाली अदिती गर्ग ने 29 जुलाई 2026 को मंदसौर कलेक्टर का पद छोड़ा अब शासन के आदेशानुसार युवा आईएएस दिव्यांक सिंह मंदसौर कलेक्टर होगे। अदिती गर्ग का कार्यकाल मंदसौर के लिए बहुत अच्छा रहा इस दौरान कई नवाचार और विकास के कार्य हमकों देखने को मिले। सिंहस्थ मद से मप्र शासन से कई कार्य स्वीकृÞत कराने का श्रेय श्रीमती गर्ग को जाता है अब उन्हें आगे बढ़ाने का जिम्मा दिव्यांक सिंंह के कंधों पर आया है।
नये कलेक्टर मंदसौर के लिए क्यों खास है यह पूरी स्टोरी विजयेन्द्र फांफरिया के साथ है । दो वर्षो में जिला चिकित्सालय में जो सुधार देखने को मिला इसमें पूर्व कलेक्टर अदिती गर्ग का विशेष योगदान है। अब इन सभी क्षेत्रों में अच्छे कार्य होते रहें इसकी उम्मीदें नये कलेक्टर से मंदसौर से है।
बात नये कलेक्टर दिव्यांक सिंह की करें तो सबसे खास बात यह है कि दिव्यांक सिंह का मंदसौर से पूराना रिश्ता है उनकी प्राथमिक शिक्षा मंदसौर के सेन्ट थामस स्कूल से हुई है वे पहली और दूसरी कक्षा में यहां पढ़े है और पांच वर्ष की आयु तक मंदसौर में रहते थे आपके पिता डी एफ ओ थे जो मंदसौर में पदस्थ थे इस कारण भी दिव्यांक सिंह का मंदसौर से विशेष लगाव व कनेक्शन है। खास बात यह है कि जहां दिव्यांक सिंह ने अपनी पढ़ाई की शुरूआत मंदसौर से की थी उसी प्रकार अपनी पहली कलेक्ट्री भी दिव्यांक सिंह मंदसौर से करने जा रहे है। कलेक्टर दिव्यांक सिंह की पत्नी गुना एसपी के पद पदस्थ है।
विरासत में मिले है प्रशासनिक तेवर
आईएएस दिव्यांक सिंह के परिवार में उनके पिता सहित चाचा, मामा एवं अन्य करीबी रिश्तेदार प्रशासनिक बड़े पदों पर रह चुके है। इसलिए प्रशासनिक तेवर दिव्यांक सिंह को बचपन से ही विरासत में मिले है। शासन के कार्य कैसे किये जाते है उनका क्रियान्वयन कैसे करते है इसका लम्बा अनुभव कम उम्र में मंदसौर के नये कलेक्टर के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *